कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में हुए आज शामिल, जल्द करेंगे कार्यक्रम

विधानसभा गुहला-चीका(कैथल) के पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता सरदार बूटा सिंह ने साथियों सहित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, दिल्ली के कार्यालय में आज इकट्ठे मिल कांग्रेस संगठन को और ज्यादा मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को शक्ति देने तथा किसान व मजदूर विरोधी खट्टर सरकार के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। इतने मजबूत साथी जो गरीब, मजदूरों और किसानों के हमदर्द जब इस संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे तो कांग्रेस और ज्यादा मजबूत होगी।

यह भी निर्णय लिया कि किसान विरोधी तीन काले कानूनों के खिलाफ किसानों का लम्बा संघर्ष जो 10 महीने से चल रहा है तथा जिस प्रकार से धान पैदा करने वाले किसानों की दुर्गति मंडियो में हो रही है। इसे लेकर भी जिले में एक जन अभियान चलाएंगे।

इसके साथ साथ यह भी निर्णय लिया कि हमारे एससी व बीसी समाज के भाई जो मंडियों में मजदूरी का काम करते हैं, उनकी मजदूरी भी इस निक्कमी व नाकारा भाजपा सरकार ने काट ली है। अगर मंडिया ही खत्म हो जाएंगी तो आढ़ती के साथ साथ लाखों मंडी मजदूरों की रोजी रोटी भी चली जाएगी। इसके खिलाफ भी एक संघर्ष लड़ना है।

सरदार बूटा सिंह जी व उनके साथियों के साथ मिलकर हमने ये भी निर्णय लिया है कि जिस प्रकार से चौतरफा महंगाई है। त्योहार के सीजन में गरीब की थाली व सामान्य वर्ग की थाली पर गम्भीर चोट भाजपा व जजपा की सरकारों ने पहुंचाई है। आज एक टमाटर 5रु. का हो गया है। पैट्रोल 105रु.प्रति लीटर हो गया है। डीजल 100रु. प्रति लीटर हो गया है। रसोई गैस का सिलेंडर 400रु. से 900रु. हो गया है। खाने का तेल 200रु. प्रति लीटर को क्रॉस कर गया है और सब्जियां खरीदना भी अब दुर्लभ हो गया है। इसलिए एक व्यापक आंदोलन खड़ा करने की आवश्यकता है।

हमने ये भी मिलकर निर्णय लिया है कि नवम्बर के माह में एक रैली के साथ इस जन अभियान की शुरुआत करेंगे।

error: Content is protected !!