सीआरपी जवान संजय की रोहतक पीजीआई पहुंचने पर हालात गंभीर के चलते हुई मौत।

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

21 सितंबर – दादरी शहर की एमसी कालोनी में पारिवारिक झगड़े में पिता ने पहले अपने अपने बेटे को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। दोनों को गंभीर हालत में रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर गोली के खोल बरामद किए हैं। 

जानकारी के अनुसार झज्जर जिला के गांव झांसवा निवासी संजय कुछ वर्षों से एमसी कालोनी में परिवार सहित रहता था। संजय सीआरपी में तैनात है। जिसकी डयूटी दिल्ली के झाड़ौदा में है। मंगलवार सुबह छुट्टी लेकर घर आया था।

संजय की किसी बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई। संजय के 17 वर्षीय बेटे हैप्पी ने बीच बचाव कर मामला शांत करने का प्रयास किया। मगर बेटे के हस्तक्षेप से गुस्साए संजय ने रिवाल्वर निकाल कर हैप्पी पर फायरिंग कर दी। गोली हैप्पी के पांव में जा लगी। इसके बाद संजय ने खुद की कनपटी पर गोली मार ली। गोली के आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तथा दोनों को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया।

चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। डीएसपी बलिसिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायलों व परिजनों से पूछताछ कर जांच आरंभ कर दी।

error: Content is protected !!