विधायक ने वरिष्ठजनों, मातृशक्ति को किया सम्मानित

-अर्जुन मंडल उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने किया कार्यक्रम आयोजित

गुरुग्राम। विधायक सुधीर सिंगला ने रविवार को 4मरला वरिष्ठजनों व मातृशक्ति को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम अर्जुन मंडल भाजपा उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता की ओर से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया, भाजपा निगरानी कमेटी के चेयरमैन सुमेर तंवर, अशोक शर्मा, सेक्टर-15 पार्ट-2 आरडब्ल्यूए के पूर्र्व प्रधान अमित गोयल, डा. मनीष जैन, मनोज गर्ग, हेमंत गुप्ता, हरीश वर्मा, राम शर्मा, अक्षय वत्स, अंकित सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इन सभी के बीच विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि बुजुर्गों, लाचारों, बीमारों की सेवा करना पुण्य का काम है। हर नागरिक को अपने जीवन में इनका सम्मान और सेवा करनी चाहिए। विधायक सुधीर सिंगला ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि उनकी बदौलत ही वे आज गुरुग्राम के विधायक हैं। सही मायने में यह पूरा श्रेय उन्हीं को जाता है। उन्होंने बुजुर्गों के माध्यम से गुरुग्राम वासियों को विश्वास दिलाया कि जनता के लिए वे अब तक कार्य करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजा है। उनका कर्तव्य है कि वे अपना अधिक से अधिक समय जनता के कार्यों में लगायें। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ उन्होंने शहर के विकास पर चर्चा की।

इन्हें किया गया सम्मानित
इस अवसर पर विधायक ने रविंद्र मनचंदा, दीनानाथ वर्मा, रमेश बहल, सुखबीर सिंह, दीपक गांधी, पदम लाल शर्मा, हरिसिंह यादव, प्रकाश वीर मल्होत्रा, फतह चंद शास्त्री, चंद्र अरोड़ा, परमिंदर कटारिया, डा. मनीष जैन, सुमेर तंवर, अंकित ङ्क्षसह, एडवोकेट कटारिया, राजेश शर्मा, जयवीर छिल्लर, भरत वर्मा, भारत भूषण भुट्टा, संजय शर्मा, राकेश मल्होत्रा, प्रवीण आहुजा, राहुल भारद्वाज, अशोक कुमार शर्मा, अक्षय वत्स, प्रदीप गुप्ता, दिलीप जायसवाल, हेमंत गुप्ता, ललित गुप्ता, आलोक तिवारी, मदन लाल, अमित बंसल, संजय अरोड़ा, हरीश गोयल के अलावा मातृशक्ति कमलेश चोपड़ा, रामप्यारी, रजनी, टिंकू वर्मा, लाजवंती देवी, अंजू गुप्ता, नीरज गोयल, शोभा व साक्षी को सम्मानित किया गया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!