सक्रिय कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलेंगी नई पहचान: नरेश द्वारका

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

 23 अगस्त, आगामी 25 अगस्त से दादरी जिले में में जननायक जनता पार्टी द्वारा सक्रिय कार्यकर्ता सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र चरखी दादरी व बाढ़ड़ा से गाँव स्तर के निष्ठावान व मेहनती कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य के रूप में सदस्यता प्रदान की जाएगी। पार्टी नेतृत्व द्वारा निर्णय लिया गया है कि इस बार सदस्यता अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। पहले चरण में पार्टी के मेहनती साथियों को सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। उसके बाद दूसरे चरण में यह सभी सक्रिय सदस्य गांव-गांव जाकर नए लोगों को प्राथमिक सदस्यता प्रदान करेंगे। यह जानकारी जजपा के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं दादरी जिला के प्रभारी राजेंद्र लितानी ने चरखी दादरी स्थित विधायक नैना सिंह चौटाला के कार्यालय पर कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए दी।

राजेंद्र लितानी ने बताया कि पार्टी संगठन द्वारा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 500 – 500 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है । इसी तरह दादरी जिले में भी जजपा द्वारा 1000 सक्रिय कार्यकर्ता आगामी एक माह में बना दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस सदस्यता अभियान की शुरुआत आगामी 25 अगस्त से की जाएगी और एक माह तक यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा।बैठक को संबोधित करते हुए जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका ने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान पार्टी संगठन द्वारा किया गया एक नया प्रयोग है। जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अभियान से जननायक जनता पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को नई पहचान मिलेगी और पार्टी संगठन को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि सभी वरिष्ठ नेताओं की सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए ड्यूटिया लगा दी गई है। आगामी एक माह तक दादरी जिले में पार्टी का सदस्यता अभियान पुरे जोश और उत्साह से चलाया जाएंगा।

इस अवसर पर बाढड़ा हल्काध्यक्ष राजेश सांगवान झोझू, दादरी हल्काध्यक्ष राजेश फौगाट समसपुर, संजीव मंदौला, रविंद्र चरखी, विनोद मौड़ी, रमेश लांबा, मा. रामकुमार कादमा, डाॅ सुरेन्द्र डाला, भूप सिंह मांढी, विजय गोपी, रामनिवास मिर्च, सलीम खान, लक्ष्मी बलौदा, प्यारे लाल लाम्बा, जयबीर साहब काकडौली, भुपेंद्र बौंद, कुलदीप दलाल, ऋषिपाल उमरवास, राजेश अटेला, रामफल साहब मकडाना, सतेन्द्र दातौली, रमन दुधवा, अशोक सांगवान झोझू, सुनील सुहाग, शशि शर्मा चरखी, नीटू बिरहीं, संजीव चरखी इत्यादि उपस्थित थे।