लगातार 180 दिनों से दिन-रात किसानों को निशुल्क स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं कमल प्रधान

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

22 जून, – किसान अपनी कौम के अस्तित्व को बचाने के लिए तीनों काले कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत है। देश की लगभग 80% जनता कृषि व्यवसाय पर निर्भर है। फिर भी किसानों की सुनवाई करने को सरकार तैयार नहीं है। युवा कल्याण संगठन कितलाना टोल प्लाज़ा पर आंदोलनरत किसानों के लिए लगातार 180 दिन (6 महीने) से कमल सिंह प्रधान के संरक्षण में निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। संरक्षक कमल सिंह प्रधान ने कहा कि पिछले सात महीने से किसान दिल्ली बार्डरों पर संघर्ष कर रहा है। किसान बचेगा तभी देश बचेगा और आगे बढ़ेगा। यह सार्वभौमिक सत्य है। किसान दिन-रात आंदोलन स्थलों पर निडरता व बहादुरी के साथ डटा हुआ है। उसे सर्दी, गर्मी व बरसात की भी परवाह नहीं है, परवाह है तो देश का पेट पालने की। अन्नदाता स्वस्थ रहकर अपने हकों की लड़ाई लड़ सके इसीलिए युवा कल्याण संगठन ने निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने का संकल्प लिया है।                     

आंदोलन में संगठन के अध्यक्ष देशमुख दादरवाल, प्रवक्ता अनिल शेषमा, सुभाष यादव, अपूर्व यादव, डॉ राज सिंह गौरीपुर, दुष्यंत कलकल, बलबीर सिंह बजाड़, मंगल सिंह सुई, प्रदीप गिल, संजय यादव, अनिल डाढी, मुकेश शर्मा ढाणीमाहु, अमित अत्री, रोहताश चौहान, गिरवर सिंह राठौर आदि संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार दिन-रात निशुल्क व निस्वार्थथ भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!