ऐतिहासिक किसान महापंचायत के लिए जिलेवासियों का जताया आभार

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 14 अप्रैल को कितलाना टोल पर सविंधान निर्माता बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिन को संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस बात की घोषणा वक्ताओं ने टोल पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि  इस दिन आन्दोलन के मंच चलाने की जिम्मेवारी बहुजन समाज के साथियों की रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके संगठन भी जगह जगह बाबा साहब के नाम से कार्यक्रम करने की घोषणा कर रहे हैं।जबकि उनके कार्यकलाप बाबा साहब के मिशन के बिलकुल विपरीत है।                                 

उन्होंने कहा कि बाबा साहब जाति विहिन, शोषण मुक्त , बराबरी, समतावादी, हर तरह के भेदभाव रहित समाजवादी समाज बनाना चाहते थे, परन्तु भाजपा के लोग समाज को मनुवादी,सामन्तवादी, गैर बराबरी आधारित जातिवाद की ओर ले जाना चाहते हैं। इसी वजह से इन्होंने बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान की प्रतियां जलाई थी। डॉ भीमराव अंबेडकर ने सार्वजनिक क्षेत्र को बढ़ावा देने की नीतियां बनाई थी लेकिन आज भाजपा सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की हर इकाई को बेचने पर तुली है। इसलिए ये लोग कोई भी ढकोसला रचें लोग इनकी चाल में नहीं आएंगे।                     

 कितलाना टोल पर धरने के 109वें दिन खाप सांगवान 40 के सचिव नरसिंह डीपीई, धर्मबीर समसपुर, बिजेंद्र बेरला, मास्टर शेर सिंह, गंगाराम श्योराण, राजसिंह जताई, दिलबाग ग्रेवाल, कमल प्रधान, कृष्णा छपार, प्रेम कितलाना, रतन्नी डोहकी ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कटाई में अतिव्यस्त होने के बावजूद टोल पर हुई  किसान महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने पर सभी जिलेवासियों, खापों और संगठनों का आभार जताते हुए कहा कि इतनी भारी संख्या में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि कैसे भी हालात रहें पर किसान, मजदूर अपने हकों को लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के लोग जहां भी बाबा साहब की जयंती मनाएंगे संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य उसमें शिरकत करेंगे।                       

 इस अवसर पर रणधीर कुंगड़,  सुरजभान सांगवान, राजू मान, रणधीर घिकाड़ा, प्रोफेसर राजेन्द्र डोहकी, प्रोफेसर जगमिंद्र सांगवान, राजकुमार हड़ौदी, करतार ग्रेवाल, आजाद सिंह अटेला, चंद्रभान छपार, जगदीश हुई, जागेराम डीपीई, राजबीर बोहरा, मीरसिंह निमड़ीवाली, सत्यवान कालुवाला, शमशेर सांगवान, रामफल देशवाल, प्रेम सिंह, महीपाल आर्य, महाबीर धानक, सब्बीर हुसैन  इत्यादि मौजूद थे। आज भी टोल फ्री रहा।

error: Content is protected !!