चरखी दादरी जयवीर फोगाट

जननायक जनता पार्टी द्वारा गांव समसपुर निवासी राजेश फौगाट को दादरी हल्का ईकाई का तथा गाँव झोझू कलां के पूर्व सरपंच राजेश सांगवान को बाढड़ा हल्का ईकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त दोनों हल्का अध्यक्ष राजेश सांगवान व राजेश फौगाट ने सयुंक्त रूप से अपनी नियुक्ति पर पार्टी संरक्षक डाॅ अजय सिंह चौटाला, प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, बाढडा विधायक नैना सिंह चौटाला, इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, संगठन सचिव राजेन्द्र लितानी व पार्टी जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका का आभार व्यक्त किया है।                          

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो विश्वास और भरोसा उन पर जताया गया है वह पुरजोर प्रयास करेंगे कि उस पर खरा उतर सकें। नए लोंगो को पार्टी से जोड़ा जाएगा और जन जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम करेंगे। पार्टी संगठन में नई नियुक्ति  करने पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ जहां मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की वहीं उनका का फूल मालाओं से स्वागत भी किया गया। रविवार को विधायक नैना सिंह चौटाला के दादरी आवास पर अनेकों कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्षों  को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं ने राजेश सांगवान और राजेश फौगाट को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा, कड़ी मेहनत और डाॅ अजय सिंह चौटाला के प्रति वफादारी के कारण ही आज उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।                          

इस अवसर पर संजीव मंदौला, धर्मराज ढाणी फौगाट, सलीम खान, डा सुरेंद्र डाला, राकेश कलकल, संजीव चरखी, कमलेश सोनी, भुप मांढी, रामफल कादमा, अतर सरपंच पालडी, महेश चांगरोड, जयभगवान उमरवास, ऋषिपाल उमरवास, भूपेंद्र बौंद, विजय श्योराण काकङोली, धर्मवीर फौगाट, सुनील सुहाग, मोहित जैन, सोमबीर अनिल झोझू खुर्द, सतेन्द्र दातौली, महिपाल घसोला, धर्मवीर पिचौपा, डॉ. ओम प्रकाश यादव, भूपेन्द्र, दिनेश कलियाणा, रवि राणा,  धर्मवीर फौजी, रामू ङोहकी, विरेन्द्र बौंद, अजीत सौंफ, ईश्वर फतेहगढ, रिंकू खेङी बत्तर,धर्मेन्द्र घिकाडा ,सतप्रकाश झोझू, रामबक्स सरपंच, लहणा समसपुर उपस्थित थे।

error: Content is protected !!