एचडी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा दुकानों पर ‘‘मास्क लगाओ, पढ़ाई बचाओं’’ स्लोगन के चिपकाए पोस्टर।

कोरोना को ध्यान में रखते हुए बच्चों ने स्लोगन पटिया ले शहर के मुख्य मार्गों पर निकाली रैली।

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

जिला प्रशासन चरखी दादरी में एचडी पब्लिक स्कूल बिरोहड़ के संयुक्त आयोजन में आज शहर में सामाजिक सरोकार एक पहल नामक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला उपायुक्त राजेश जोगपाल के निर्देशानुसार कार्यक्रम के प्रथम दिन एचडी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा दोबारा से बढ़ रहे कोरोना को ध्यान में रखते हुए कोरोना अभियान चलाया गया, जिसके तहत बच्चों ने स्लोगन पटिया लेकर शहर के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली व व्यापारियों तथा आम नागरिकों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया।                                  

 एचडी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा दुकानों पर ‘‘मास्क लगाओ पढ़ाई बचाओं’’ स्लोगन के पोस्टर चिपकाए। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह व सिविल सर्जन डॉक्टर सुदर्शन पंवार द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।                             

 इस दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर सुदर्शन पंवार ने बताया कि आम जन के लिए कोरोना वैक्सीन शहर के सामान्य अस्पताल में उपलब्ध है, सभी नागरिक अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं व दोबारा से बढ़ते हुए करोना को ध्यान में रखते हुए मास्क का प्रयोग करें व खानपान पर विशेष ध्यान दें।                                    

इस अवसर पर एचडी स्कूल के निदेशक बलराज फौगाट ने बताया कि उपायुक्त राजेश जोगपाल के निर्देशानुसार व एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से एचडी स्कूल द्वारा यह कार्यक्रम पूरा सप्ताह चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। एचडी स्कूल के विद्यार्थी समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए व समाज को नई दिशा देने का प्रयत्न करते रहते हैं। आज के कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी बाबू जीतराम एडवोकेट, व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीएन वर्मा, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयोजक प्रवीण गर्ग, पूर्व एमसी प्रीतम कुमार, गंगाराम बिरोहडि़या, बृजमोहन कौशिक, अध्यापिका रीटा, सारिका, प्रवीण गर्ग, रेनू डाबरा, निशा शर्मा, श्वेता सिंह, सोनिया जांगड़ा उपस्थित थे। शहर के विभिन्न नागरिकों ने बच्चों के द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली व करोना अभियान की मुक्त कंठ से तारीफ की।

You May Have Missed

error: Content is protected !!