त्रिदिवसीय भिवानी महोत्सव का शुभारंभ

संत रविदास जयंती पर सबद गायन व हरियाणवी गायिकी आज

भिवानी/मुकेश वत्स

सांस्कृतिक सदन में सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय भिवानी महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ के साथ  किया गया। कार्यक्रम में राजपूत प्रतिनिधि सभा के प्रांतीय अध्यक्ष कर्नल गजराज सिंह के सान्निध्य में मुख्यदंपत्ति डाक्टर हरिओम कौशिक व अनिल संघई मन्नू रहे। उदय सिंह तंवर, चिरंजीलाल सांवरिया, जगत नारायण भारद्वाज, बबीता तंवर, अतुल अग्रवाल, निरंजन सिंह परमार, यतिन्द्र नाथ दंपत्ति भी रहे। यज्ञ को मंत्रोचारण के साथ पुरोहित पंडित प्रमोद शास्त्री ने करवाया। त्रिदिवसीय महोत्सव का शुभारंभ अनिल संघई ने श्रीफल तोडक़र किया।

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने भिवानी नगर के संस्थापक महाराजा नीमपाल सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें याद किया। मंच प्रवक्ता डाक्टर कल्पना ने बताया कि त्रिदिवसीय कार्यक्रम के तहत 27 फरवरी को संत रविदास जयंती के संदर्भ में हरियाणा साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में सांय साढे 3 बजे सबद गायन एवं हरियाणवी गायिकी की विविध विधाओं  की प्रस्तुति की जाएगी। कैथल से अमन नागर, रोहतक से गुलाब सिंह खंडवाल व रामफल चहल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  

You May Have Missed

error: Content is protected !!