महान चिंतक एवं विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद व अंत्योदय का जो विचार विश्व को दिया वह विचार विश्व कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रासंगिक है :  प्रो.रामबिलास शर्मा
हरियाणा भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े जी तथा सह- प्रभारी श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी का पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने अपने निवास स्थान पहुंचने पर गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत  किया

 गुरुग्राम – रविवार सांय भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने राष्ट्रीय मंत्री व हरियाणा भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े जी तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकसभा सांसद व हरियाणा  सह- प्रभारी श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी का निवास स्थान पहुंचने पर गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत  किया! शिष्टाचार भेंट के दौरान संगठन को और मजबूत करने व अन्य राजनीतिक मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ!

हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने कहा कि  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय कार्यों के लिए अपना 18 घंटे का समय लगाते हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से कृषि आधारित तीन अध्यादेश लाने का काम केंद्रीय सरकार ने किया है। वन राष्ट्र वन राशन कार्ड पद्धति को लागू कर पूरे राष्ट्र को जोडऩे का काम मोदी सरकार ने किया है। हमारा लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं रहा है। सत्ता के माध्यम से पूरे राष्ट्र की जनता का कल्याण करना हमारा उद्देश्य है।

 पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने कहा कि महान चिंतक एवं विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद व अंत्योदय का जो विचार विश्व को दिया वह विचार विश्व कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रासंगिक है। आज पूरे विश्व में सामरिक दृष्टिकोण से भारत शक्तिशाली राष्ट्र बनकर उभरा है। प्रो.रामबिलास शर्मा ने कहा कि  प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी अन्नपूर्णा देवी जी के मार्गदर्शन और दिशा निर्देश से कार्यकर्ताओं को पार्टी विस्तार और संगठन मजबूती के लिए नई ऊर्जा मिलेगी ! 

error: Content is protected !!