भाजपा के कला एंव संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला प्रधान संजय दुआ को पितृ शोक

भिवानी/मुकेश वत्स

 भाजपा के कला एंव संस्कति प्रकोष्ठ के जिला प्रधान संजय दुआ के पिता श्रीकृष्ण लाल दुआ का देहांत हो गया। करीब 85 वर्षीय श्रीकृष्ण लाल कई दिनों से श्वास रोग से पीडि़त थे। दो दिन पूर्व उनकी तकलीफ बढ ग़ई थी। सभी तरह के मेडिकल टेस्ट करवाएं गए और बीते कल उनको अस्पताल में दाखिल करवाना था पर इससे पहले ही वें चल बसे।

वें अपने समय में सैशन जज के पीए रहे थे। उस समय में तेज गति से टाइप करने का उनका अपना रिकार्ड था। सिद्धांतवादी श्रीकृष्ण लाल धार्मिक प्रवृति के थे। उन्होने मेहनत और इमानदारी के संस्कार अपने बच्चों को भी दिए।

आज गुरूवार को बैकुंठधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे राजकुमार दुआ ने उनको मुखाग्रि दी। व्यापार मंडल, रेडीमैड यूनियन और भाजपा के पदाधिकारियों के अलावा शहर के प्रमुख लोगों ने उनको भावभीनी अंतिम विदाई दी। इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अनिल काठपालिया, भााजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्षद हर्षदीप डुडेजा, कोच दर्शन मिढ़ा, निगरानी कमेटी के चेयरमैन धीरज सैनी, भाजपा भिवानी मंडल के प्रधान विनोद चावला, सुनिल कालड़ा, उमेद सिंह, अंचल अरोड़ा, नवीन धमीजा, आशु कामरा, अशोक सरदाना, पत्रकार अनिल अरोड़ा व मुकेश वत्स प्रमुख थे।
—————————————————

You May Have Missed

error: Content is protected !!