पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के जन्मदिवस पर याद किया कार्यकर्ताओं ने

भिवानी/शशी कौशिक

 पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी बंसीलाल की जयंती पर उनके समर्थकों ने आज उन्हें याद किया और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य कार्यक्रम उनके पैतृक गांव गोलागढ़ में आयोजित किया गया। उन्हें याद करते हुए समर्थकों ने कहा कि बंसीलाल ने हमेशा वसूलों की राजनीति की है और समाज के सभी वर्गों के विकास को तवज्जों दी थी।

उन्होंने कहा कि चौ. बंसीलाल आधुनिक हरियाणा के निर्माता थे। जिन्होंने अपने कार्यकाल में समुचे क्षेत्र में समान विकास करवाया। उन्होंने कहा कि बंसीलाल ने जातपात से उपर उठकर कार्य किया था। इसलिए उन्हें हरियाणा का निर्माता कहा जाता है। बंसीलाल ने प्रदेश में बिजली, पानी, सडक़ निर्माण मेें अह्म भूमिका निभाई थी। आज उनके जन्मदिवस पर उन्हें याद करके सभी कार्यकर्ता अपने आपको गौरवांविंत महसूस करते हैं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!