महिला एवं बाल विकास विभाग में पद रिक्त, कार्य प्रभावित

सोहना! बाबू सिंगला. कस्बे के महिला एवं बाल विकास विभाग में पद रिक्त होने से कार्य प्रभावित हो रहा है| विभाग में दर्जनों पद काफ समय से रिक्त पड़े हुए हैं| ऐसे पदों में सुपरवाइजर, आंगनवाडी कार्यकर्ता व आंगनवाडी सहायिका के शामिल हैं| जिनको भरने के लिए सरकार ने आजतक भी कोई पहल नहीं की है|

स्थानीय क्षेत्रवासियों ने विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार से गुहार लगाई है| विदित है कि सरकार द्वारा विभाग में सुपरवाइजर के 9 पद सृजित किये हुए हैं| जिनमे चार पद पर सुपरवाइजर तैनात हैं| जबकि पाँच पद काफी समय से रिक्त हैं| इसी प्रकार आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के 222 पद सृजित हैं| जिनमे कुल 217 भरे हुए हैं| जबकि पाँच पद काफी समय से रिक्त हैं| जिनको भरने के लिए सरकार ने आज तक भी कोई सुध नहीं ली है|

इसके अलावा आंगनवाडी सहायिका के 218 पद सृजित हैं| जिनमे 202 भरे हुए हैं तथा 16 पद रिक्त हैं| ऐसा होने से विभाग का कार्य काफी प्रभावित हो रहा है| सरकर ने पदों को भरने के लिए आजतक भी कोई शुरुआत नहीं की है| विभाग की सुपरवाइजर रेखा सोनी ने पुष्टि करते हुए बताया कि सोहना क्षेत्र में बदशाहपुर, भोड़सी, सोहना शहर के अलावा 45 ग्राम पंचायतें भी शामिल हैं| जिनमे कार्य करने के लिए काफी परेशानी हो रही है| क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों सोनू खटाना, पहलवान सतबीर, बल्लू सरपंच, महेश खटाना आदि ने सरकार से सभी पदों को शीघ्र भरने की माँग की है|

You May Have Missed

error: Content is protected !!