डीएलएसए गुरुग्राम की सहभागिता से सुशांत विश्वविद्यालय में संविधान दिवस समारोह आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक

गुरुग्राम, 26 नवंबर- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), गुरुग्राम की सहभागिता से सुशांत विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ में संविधान दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं डीएलएसए की सचिव निशा ने विद्यार्थियों को संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया तथा उपस्थित प्रतिभागियों को संविधान के प्रति निष्ठा एवं सम्मान की शपथ दिलाई।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं डीएलएसए की सचिव निशा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संविधान नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों का आधार है। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जरूरतमंदों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने तथा विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, संवैधानिक विषयों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विजेताओं को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य युवाओं में संवैधानिक चेतना, विधिक साक्षरता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें