हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही से चार टिप्पणियां हटाईं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अध्यक्ष के निर्देश पर डॉ. रघुबीर सिंह कादियान की दो और राम कुमार गौतम व संसदीय कार्य मंत्री महीपाल ढांडा की एक-एक टिप्पणी हटाई गई

चंडीगढ़, 26 नवंबर। हरियाणा विधान सभा के माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा नीचे दिए गए शब्दों को सदन की कार्यवाही से निकलवाया गया है :-

1. आज दिनांक 26.11.2026 को डॉ0 रघुबीर सिंह कादियान द्वारा कहे गये शब्द “आप एक मैम्बर का नाम बता दीजिए कि RSS से जुड़ा हुआ कोई व्यक्ति Constituent Assembly का मैम्बर बना हो”, माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा सदन की कार्यवाही से निकलवाये गये ।

2. आज दिनांक 26.11.2026 को डॉ0 रघुबीर सिंह कादियान द्वारा कहे गये शब्द “RSS के दफ्तर के ऊपर 51 साल तिरंगा झंडा नहीं फहराया”, माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा सदन की कार्यवाही से निकलवाये गये ।

3. आज दिनांक 26.11.2026 को राम कुमार गौतम द्वारा कहे गये शब्द “दूसरी बात, कादियान जी ने आरएसएस का जिक्र किया है। अरे इसका जिक्र करने के लिए तो इनका पप्पू ही बहुत है”, माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा सदन की कार्यवाही से निकलवाये गये ।

4. आज दिनांक 26.11.2026 को संसदीय कार्य मंत्री (श्री महीपाल ढांडा) द्वारा कहे गये शब्द “इसके अलावा वे यहां पर जितना भी बोलकर गए वो सारा का सारा झूठ का पुलिंदा इस प्रदेश की जनता के सामने परोस कर गए।”, माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा सदन की कार्यवाही से निकलवाये गये ।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें