सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक स्वाभिमान और भाईचारे का ऐतिहासिक अभियान : सत्यप्रकाश जरावता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

: करनाल में समरसता संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, छत्तीस बिरादरी का भाईचारा हमारी सबसे बड़ी ताकत : जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर

: सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के आदर्श किसी एक समाज तक सीमित नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : अशोक गुर्जर

: अनुसूचित जाति समाज के सम्मान, अधिकारों और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा : अजय खुंडिया

करनाल, 26 नवंबर। सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही देशव्यापी समरसता संकल्प यात्रा का गुरुवार को करनाल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जीटी रोड स्थित अटल पार्क चौक के पास भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने यात्रा का गर्मजोशी और श्रद्धाभाव से अभिनंदन किया। इस अवसर पर सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के जयकारों के बीच सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं समरसता संकल्प यात्रा के हरियाणा संयोजक श्री सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज ने सदियों पहले समाज को समानता, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय का जो मार्ग दिखाया था, उसी महान विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज ने केवल एक समाज को नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता को जीने की नई दिशा दी। उनका जीवन हमें जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी सम्मान और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

श्री सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि रविदासिया समाज के सम्मान और स्वाभिमान के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग का कल्याण भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता है। प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से सामाजिक समरसता की भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समरसता केवल एक विचार नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की मूल विचारधारा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, समान अवसर और विकास का लाभ पहुंचाना ही सच्चा अंत्योदय है।

उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को पंजाब के जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां से प्रारंभ हुई यह यात्रा लगभग 2,402 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 3 दिसंबर को वाराणसी स्थित सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में संपन्न होगी। बुधवार को कुरुक्षेत्र के उमरी में माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की विशाल जनसभा एवं भव्य स्वागत के बाद यात्रा गुरुवार को करनाल पहुंची। यहां से यात्रा पानीपत और सोनीपत होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर आगे बढ़ेगी।

छत्तीस बिरादरी की एकजुटता ही हरियाणा की पहचान

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रवीण लाठर ने कहा कि हरियाणा की पहचान सदैव छत्तीस बिरादरी के आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारे से रही है। समरसता संकल्प यात्रा इसी गौरवशाली परंपरा को नई मजबूती प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि करनाल में विभिन्न समाजों के लोगों द्वारा किया गया स्वागत सामाजिक एकजुटता का सुंदर उदाहरण है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गुर्जर ने कहा कि संत-महापुरुष किसी एक जाति या समुदाय के नहीं होते। सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की शिक्षाएं समाज के सभी वर्गों को समान रूप से प्रेरित करती हैं। उनके विचारों को अपनाकर ही भेदभावमुक्त और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय खुंडिया ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज को सम्मान, समान अवसर और अधिकार दिलाना भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता है। सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है।

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. शिवेश कुमार राम, प्रदेश महामंत्री श्री सत्यप्रकाश जरावता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गुर्जर, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय खुंडिया, पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रवीण लाठर, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह चौहान, श्री अमरनाथ सौदा, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री बृज गुप्ता सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडलों एवं मोर्चों के अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ता तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें