नोडल अधिकारी आशिमा बराड़ ने नगर निगम, जीएमडीए, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,एचएसआईआईडीसी, डीएचबीवीएनएल, जीएमसीबीएल, एनएचएआई के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
नोडल अधिकारी ने कहा, सीक्यूएम के आदेशों की अवहेलना करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

मानेसर, 26 नवंबर। वायु प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए नगर निगम मानेसर क्षेत्र में लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग, ऊर्जा विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़, जो मानेसर क्षेत्र में वायु प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण की नोडल अधिकारी भी है, ने गुरुवार को नगर निगम मानेसर के कार्यालय पहुंचकर मानेसर क्षेत्र में वायु प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वायु प्रदूषण के नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में निगम की ओर से 24 घंटे की माॅनिटरिंग अनिवार्य है।
नोडल अधिकारी आशिमा बराड़ ने कहा कि सीएक्यूएम की ओर से जारी निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। निगम के सभी वार्डों में तैनात टीमों की साप्ताहिक माॅनिटरिंग की जाए। जिस वार्ड में औसत से सही काम हो रहे है, अर्थात टीम द्वारा सख्ताई की जा रही है। वहां भी चालान आदि को दोगुना किया जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह गंभीरता दिखाई जाएगी तो अवश्य ही मानेसर क्षेत्र में प्रदूषण को कम किया जा सकेगा।

बैठक में डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि जिले में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। मानेसर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में टीमों लगातार काम कर रही है। खुले में कूड़ा डालने वाले, कूड़े में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस साल अभी तक निगम की ओर से 1692 लोगों के चालान किए गए। निगम क्षेत्र में रात में स्वीपिंग मशीन की सहायता से सड़कों की सफाई की जा रही है। निगम के करीब 600 कर्मचारी भी सड़क व गलियों की सफाई के लिए नियुक्त किए है।

फिलहाल 9 एंटी स्मोग गन सड़कों पर पानी का छिड़काव कर रही है। निगम के बेड़े में जल्द ही अन्य एंटी स्मोग गन मशीन शामिल होंगी। नोडल अधिकारी ने कहा कि स्वीपिंग मशीन और एंटी स्मोग गन मशीन के रूट और समय सारिणी को आरडब्ल्यूए आदि के साथ साझा करें। उनके फीडबैक के अनुसार समय में बदलाव किए जाएं। इस दौरान आयुक्त ने निगम क्षेत्र में प्रदूषण के हाटॅस्पाट आदि के बारे में बताया।
बैठक उपरांत नोडल अधिकारी आशिमा बराड़ ने निगम क्षेत्र में कई जगहों का मौका निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जीएमसीबीएल के एडिशनल सीईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि मानेसर क्षेत्र में अभी सीएनजी बसों को चलाया जा रहा है। इन सीएनजी बसों के स्थान पर ईवी बसों का संचालन किया जाएगा। जीएमसीबीएल के बेड़े में 100 ईवी बसों को शामिल कर लिया गया है। जल्द ही इन बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा। जीएमडीए के अधिकारियों ने बताया कि दादी सती चौक जहां ट्रैफिक का दबाव अधिक है, यहां जल्द ही एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है। इसकी मंजूरी के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है।
इस दौरान नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार के अलावा , के अधिकारी शामिल रहे।







