*संजय दत्त ने कहा* — भाजपा सरकार ने लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाओं और जनता के मताधिकार को खतरे में डाला; वोट चोरी के जरिए सत्ता हथियाने की कोशिशों का पर्दाफाश करके रहेंगे
*राव नरेंद्र सिंह बोले* —संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हरियाणा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती से मैदान में डटा है
*चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा* — संविधान पर हमला देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के अधिकारों पर सीधा हमला है
*दीपेंद्र हुड्डा की दोटूक* —मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और मतदाता सूचियों से कथित तौर पर अवैध रूप से हटाए गए नामों की बहाली तक जारी रहेगा कांग्रेस का संघर्ष

चंडीगढ़, 26 नवंबर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी तथा संगठन महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल जी के दिशा-निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पंचकूला में भव्य ‘संविधान रक्षा मार्च’ का आयोजन किया गया। *मार्च में उमड़े भारी जनसैलाब ने संविधान, लोकतंत्र और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता के साथ-साथ इस मुद्दे पर जनता के बढ़ते समर्थन और भाजपा सरकार के खिलाफ बढ़ते जनआक्रोश को भी प्रदर्शित किया।*
*कार्यक्रम के दौरान भारत के संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का सामूहिक वाचन किया गया तथा उपस्थित सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा, उसके मूल्यों एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुरक्षित रखने की सामूहिक शपथ ली।*
*संविधान रक्षा मार्च महाराणा प्रताप भवन, पंचकूला से प्रारंभ होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक तक पहुंचा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रभारी श्री संजय दत्त, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में* पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (BCC) के अध्यक्षों, विभिन्न फ्रंटल संगठनों, प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस मार्च को व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।
*इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी श्री संजय दत्त ने कहा* कि आज देश एक ऐसे निर्णायक दौर से गुजर रहा है, जहां संविधान और लोकतंत्र की रक्षा केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश के भविष्य और नागरिकों के अधिकारों का सवाल बन गया है। पंचकूला में उमड़ा यह विशाल जनसैलाब भाजपा सरकार के खिलाफ जनता के बढ़ते आक्रोश और लोकतंत्र को बचाने के संकल्प का स्पष्ट संदेश है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक मर्यादाओं, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और जनता के मताधिकार को कमजोर करने में लगी है। चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है, लेकिन जब मतदाता सूचियों की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठें, मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर शिकायतें सामने आएं और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर संदेह पैदा हो, तो यह पूरे लोकतांत्रिक ढांचे के लिए गंभीर खतरे की घंटी है।
श्री दत्त ने कहा कि भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि लोकतंत्र में सरकारें जनता के वोट से बनती हैं, किसी सत्ता प्रतिष्ठान की मनमर्जी से नहीं। वोट जनता की ताकत है, भाजपा की जागीर नहीं। यदि जनता के इसी अधिकार पर हमला होगा, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक इसका पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी।
उन्होंने आगे कहा कि आज जरूरत केवल संविधान की प्रस्तावना पढ़ने की नहीं, बल्कि उसके प्रत्येक शब्द—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को देश के शासन और व्यवस्था में लागू कराने की है। संविधान किसी एक पार्टी की संपत्ति नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का अधिकार और उनकी सामूहिक विरासत है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस विरासत की रक्षा के लिए हर गांव, हर गली और हर बूथ तक जाएंगे। यह लड़ाई किसी पद या सत्ता की नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र, जनता के वोट और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। भाजपा चाहे जितनी ताकत लगा ले, कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान पर किसी भी हमले के सामने झुकने वाली नहीं है।
*हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह ने* अपने संबोधन में कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, सम्मान, समानता और न्याय की गारंटी है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिस भारत की कल्पना की थी, उसकी बुनियाद सामाजिक न्याय, समान अवसर, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों पर टिकी है। आज इन मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति उसके रवैये से जनता में भारी नाराजगी है। हरियाणा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के इस संघर्ष में पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ खड़ा है। यह अभियान किसी एक दिन या एक मार्च तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे प्रदेश के गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचाया जाएगा।
*कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा* कि संविधान पर किसी भी प्रकार का हमला देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के अधिकारों पर सीधा हमला है। भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अपने मताधिकार के माध्यम से सरकार चुनने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सर्वोपरि है और मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है। यदि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं, तो यह देश के लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। कांग्रेस पार्टी संविधान, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
*सांसद श्री दीपेंद्र हुड्डा ने अपने संबोधन में कहा* कि संविधान रक्षा मार्च में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि जनता अब भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यशैली से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव सहित देशभर में मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठे गंभीर सवालों का जवाब देना सरकार और चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी जनता के वोट की ताकत को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने दोटूक कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त नहीं किया जाता और मतदाता सूचियों से कथित तौर पर अवैध रूप से हटाए गए मतदाताओं के नाम बहाल नहीं किए जाते, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।
*कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संविधान दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि संविधान में निहित मूल्यों और अधिकारों की रक्षा के अपने संकल्प को दोहराने का दिन है। संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन और संविधान रक्षा की शपथ के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को सुरक्षित रखने तथा लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।*
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों, प्रकोष्ठों एवं विभागों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में *कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।*
इस मौके पर पूर्व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह जी , धर्मपाल मालिक जी , अशोक तंवर जी , उदय भान जी , सांसद – जयप्रकाश जी , कर्मवीर बोध जी , पूर्व सांसद – कैलाशो सैनी जी , सुरेंद्र बरवाला जी , आईसीसी सेक्रेटरी – प्रदीप नरवाल जी , मनोज बागड़ी जी , कॉर्नेल रोहित चौधरी जी , राजेश नीलोटिया जी , विधायक – चंद्रमोहन जी , परमवीर सिंह जी , अकरम खान जी , भरत सिंह बेनीवाल जी , राजबीर फार्टिया जी , नरवीर सिंह जी ,रणधीर कादयान जी , आशिक अरोरा जी पूर्व विधायक – प्रदीप चौधरी जी , लहरी सिंह जी , शमशेर सिंह गोगी जी , शिव शंकर भारद्वाज जी , जयवीर बाल्मीकि जी , सोमवीर श्योराण जी , पूर्व विधायक – मेवा सिंह जी , शाहिदा खान जी, महिला अध्यक्ष पर्ल चौधरी जी , सेवादल अध्यक्ष पूनम चौहान जी , महिला सेवादल अध्यक्ष सुनीता शर्मा जी , निशित कटारिया जी , सोमिल संधू जी , फोम लाल जी , अमित यादव जी , लाल बहादुर खोवाल जी , नरेश मलिक जी , सुरेश रोड जी , विनोद कौशिक जी , संजीव भारद्वाज जी , दीपक लांबा जी , सुधा भारद्वाज जी , भूपेंद्र बोरा जी , सभी जिला अध्यक्ष , ब्लॉक अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।







