गुरु रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनी समरसता संकल्प यात्रा : डॉ. अर्चना गुप्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

: शाहबाद मारकण्डा में समरसता संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं में दिखा अपार उत्साह

: बेगमपुरा की परिकल्पना समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय का प्रतीक : डॉ. अर्चना गुप्ता

: शाहबाद से उमरी तक यात्रा में शामिल रहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता

शाहबाद मारकण्डा, 25 नवंबर। सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प यात्रा का शाहबाद मारकण्डा में श्री रविदास सभा के प्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के दिव्य स्वरूप पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। यात्रा के दौरान आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में सहभागिता की।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज ने अपनी वाणी, विचारों और जीवन दर्शन से संपूर्ण मानवता को समानता, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान देने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा कि सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की बेगमपुरा की परिकल्पना ऐसे आदर्श समाज का दर्शन है, जहां न भेदभाव हो, न भय हो, न असमानता हो और प्रत्येक व्यक्ति सम्मान एवं स्वतंत्रता के साथ जीवन व्यतीत कर सके। उनका संदेश केवल आध्यात्मिक चेतना तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और मानव कल्याण का भी सशक्त आधार है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि समरसता संकल्प यात्रा समाज की सभी 36 बिरादरियों को एकता, भाईचारे और परस्पर सम्मान के सूत्र में पिरोने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। यात्रा के प्रति आमजन का उत्साह और श्रद्धा इस बात का प्रमाण है कि सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के विचार आज भी समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

समरसता संकल्प यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के साथ भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. भोला सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल शाहबाद से उमरी, कुरुक्षेत्र तक शामिल रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें