– नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालय

25 नवंबर, मानेसर। नगर निगम मानेसर की मेयर डाॅ इंद्रजीत कौर यादव ने बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले 64 शौचालयों का शिलान्यास किया। गांव बढ़ा से शिलान्यास कार्यक्रम की शुरूआत की गई। नगर निगम की ओर से इन शौचालयों के निर्माण पर करीब 10 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इन शौचालयों के बनने से निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सार्वजनिक स्वच्छता और स्वच्छता सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मेयर डाॅ इंद्रजीत कौर यादव ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले ये शौचालय निगम क्षेत्र में स्वच्छता सुविधाओं को मजबूत करेेंगे। मेयर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे इन सुविधाओं का उपयोग करते समय उनकी देखभाल भी करें और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखें। मेयर ने कहा कि शौचालयों के निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस मौके पर पार्षद रवि यादव, रविंद्र यादव, प्रताप सिंह, राम प्रकाश, भूपेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।








