खेडक़ीदौला व फरीदाबाद रोड से जल्द से जल्द हटाए जाएं टोल: पंकज डावर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

-फरीदाबाद रोड टोल पर 31 मई की डेडलाइन निकली, मगर नहीं हटा टोल

-खेडक़ीदौला टोल हटाने के नाम पर 10 साल से जनता को गुमराह कर रहे नेता, मंत्री

गुरुग्राम। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने गुरुग्राम जिला के दो टोल टैक्स खेडक़ीदौला और फरीदाबाद रोड टोल को हटाने की मांग को तेज करते हुए कहा कि जनता के हित में इन टोलों को जल्द से जल्द हटाया जाए। टोल हटाने की बात करते-करते भाजपा सरकार के 11 साल निकल गए हैं, लेकिन एक कदम भी यह कार्यवाही नहीं चली। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्दा इन दोनों टोल को हटाकर जनता को राहत दी जाए।

पंकज डावर ने कहा कि खेडक़ीदौला टोल को शहर से दूर शिफ्ट करने को लेकर भाजपा के मंत्री और नेता बीते एक दशक से बयानबाजी कर रहे हैं। कभी इसे पचगांव ले जाने की बात होती है तो कभी किसी दूसरी जगह। लेकिन आज तक यह तय नहीं हो पाया कि टोल आखिर कहां लगाया जाएगा। नतीजा यह है कि लाखों गुरुग्रामवासियों को अपने ही शहर में आने-जाने के लिए रोजाना टोल टैक्स देना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के विस्तार के साथ-साथ यह टोल अब आबादी के बीच में आ गया है। डावर ने कहा कि खेडक़ीदौला टोल को हटाने के लिए केंद्र के मंत्री कई बार घोषणाएं कर चुके हैं, लेकिन आज तक हुआ कुछ नहीं। इस टोल के पार अनेक सोसायटियां बस गई हैं, जिन्हें अपने ही शहर में आने-जाने के लिए टोल का भुगतान करना पड़ रहा है। कायदे से तो नगर निगम की सीमा में टोल होना ही नहीं चाहिए। पहले यह टोल नगर निगम की सीमा से बाहर था, मगर अब यह नगर निगम में है। इसलिए इसे हटाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर टोल हटाने की डेडलाइन 31 मई 2026 भी निकल गई, लेकिन टोल आज भी उसी जगह पर चल रहा है। लोगों से टोल की वसूली हो रही है।

उन्होंने कहा कि चाहे जनता के लिए सुविधाओं की बात हो या टोल हटाने की। भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है, जमीन पर कुछ नहीं होता। 10 साल से खेडक़ीदौला टोल हटाने के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। पंकज डावर ने मांग की कि जल्द से जल्द दोनों टोल हटाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अपने ही शहर में आने-जाने के लिए टोल देना किसी भी सूरत में जायज नहीं है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!