कुरुक्षेत्र के ब्रह्म मंदिर से शुरू हुई ब्रह्म यात्रा, सुमन सैनी ने टेका माथा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लाडवा के गुरुद्वारा साहिब भी पहुंचीं बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा, कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की दी बधाई

कुरुक्षेत्र, 24 नवंबर (प्रमोद कौशिक)। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी कुरुक्षेत्र के ब्रह्म मंदिर से ब्रह्म यात्रा के शुभारंभ में शामिल हुईं। उन्होंने मंदिर में माथा टेका और यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले वे लाडवा के गुरुद्वारा साहिब में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की बधाई दी।

सुमन सैनी ने कहा कि ब्रह्म मंदिर में उनकी आस्था है और वे यहां दर्शन के लिए आती रहती हैं। उन्होंने यात्रा में शामिल होने का अवसर देने के लिए स्वामी जी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती से विश्व को गीता का संदेश मिला। ब्रह्म यात्रा जैसे आयोजनों से बच्चों को भी जोड़ना चाहिए, ताकि वे अपनी परंपराओं को करीब से जान सकें। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद भी बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए काम कर रही है।

कार्तिक मास में मनाए गए त्योहारों और शालिग्राम पूजन का उल्लेख करते हुए सुमन सैनी ने कहा कि त्योहारों की खूबसूरती उन्हें मिल-जुलकर मनाने में है। जब अलग-अलग धर्मों और समुदायों के लोग एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होते हैं तो आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने प्रदेश में सुख-शांति, परिवारों की खुशहाली और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मीडिया समन्वयक तुषार सैनी, जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, पंडित संदीप ओमकार और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें