प्राकृतिक खेती-समृद्ध किसान सम्मेलन का आयोजन

चंडीगढ़, 21जून। गांव गढ़ मरीकपुर में प्राकृतिक खेती-समृद्ध किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडोली ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ, कम लागत में अधिक उत्पादन तथा रसायन मुक्त खेती के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्राकृतिक खेती से जहां किसानों की लागत में कमी आती है, वहीं भूमि की उर्वरता बढ़ती है तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं पौष्टिक खाद्यान्न उपलब्ध होता है।
उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीक के साथ प्राकृतिक खेती को अपनाने और इसे जन आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, पद्मश्री कवल सिंह चौहान, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीत सबोली तथा जिला महामंत्री तरुण देवीदास सहित अनेक किसान एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।









