भाजपा हरियाणा में संगठनात्मक नियुक्ति, रमेश सैनी बने कुरुक्षेत्र के कार्यकारी जिलाध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ. अर्चना गुप्ता ने जारी किए नियुक्ति आदेश , तत्काल प्रभाव से लागू होगी जिम्मेदारी

चंडीगढ़, 21 जून। भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। पार्टी द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री रमेश सैनी को कुरुक्षेत्र जिले का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

प्रदेश कार्यालय पंचकमल से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि रमेश सैनी को संगठनात्मक दायित्व सौंपते हुए कुरुक्षेत्र जिले में पार्टी की गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी दी गई है।

यह नियुक्ति प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पूनिया के हस्ताक्षर से जारी की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रमेश सैनी की नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में कुरुक्षेत्र जिले में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में डॉ. अर्चना गुप्ता को भाजपा हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और उनके नेतृत्व में संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया जारी है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!