राव नरेंद्र सिंह 18 जून को चरखी दादरी में  तथा 19 जून को गुरुग्राम व पटौदी में कांग्रेस पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 17 जून। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह 18 जून को, प्रातः 10 बजे, शुभम वाटिका, स्टेडियम रोड, चरखी दादरी में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर, रोजगार मेला एवं नशा मुक्ति संदेश यात्रा सहित विभिन्न जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य समाज में सेवा, जागरूकता एवं जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करना, युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

इसके अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह 19 जून को प्रातः 10 बजे, कांग्रेस भवन, कमान सराय, गुरुग्राम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं अन्य पार्टी नेताओं की मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस बैठक में गुरुग्राम से पार्टी प्रत्याशी श्री राज बब्बर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।

इसके उपरांत उसी दिन गुरुग्राम जिले के पटौदी में आयोजित एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक बाद दोपहर 12:30 बजे मंडी रोड, पटौदी में आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र में चल रही SIR प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

बैठक के दौरान SIR प्रक्रिया की वर्तमान प्रगति, संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ एवं जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों एवं बैठक में अधिकाधिक संख्या में सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हरियाणा मामलों के सह-प्रभारी श्री जितेंद्र बघेल भी इन कार्यक्रमों में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें