*भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली नवनियुक्त चेयरमैन देवेंद्र पंचाल, रवि सैनी और बलदेव ग्रोहा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए*
*मोहन लाल बड़ौली ने देवेंद्र पंचाल, रवि सैनी और बलदेव ग्रोहा को दी नई जिम्मेदारी की बधाई एवं शुभकामनाएं*

चंडीगढ़, 16 जून। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली मंगलवार को विभिन्न निगमों और बोर्डों के नवनियुक्त चेयरमैनों के शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन फेडरेशन लिमिटेड के चेयरमैन देवेंद्र पंचाल, हरियाणा फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के चेयरमैन रवि सैनी तथा हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन बलदेव ग्रोहा को नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पंडित मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नवनियुक्त चेयरमैनों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के अनुभव और नेतृत्व में निगमों एवं संस्थाओं में जनहित के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

श्री बड़ौली ने विश्वास जताया कि देवेंद्र पंचाल के नेतृत्व में हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन फेडरेशन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा श्रमिकों और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
हरियाणा फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के चेयरमैन रवि सैनी को शुभकामनाएं देते हुए बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन और सतत विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि रवि सैनी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से इस दिशा में नई ऊर्जा का संचार करेंगे तथा वन विकास से जुड़े कार्यों को नई दिशा प्रदान करेंगे।
वहीं हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन बलदेव ग्रोहा के शपथ ग्रहण समारोह में बड़ौली ने कहा कि अनुसूचित वर्ग के कल्याण, उत्थान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निगम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बलदेव ग्रेवा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्य करेंगे।
पंडित मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने किसान, गरीब, युवा और महिलाओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त चेयरमैन अपने-अपने विभागों के माध्यम से जनहितकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।








