विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वरिष्ठ अधिकारियों को सीपीए नॉर्थजोन सम्मेलन की तैयारियों के लिए दिए दिशा-निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 29 मई – हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के उत्तर भारत क्षेत्र के जोन-2 सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को हरियाणा सरकार और यूटी चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों के साथ प्रत्येक व्यवस्था पर बिन्दुवार चर्चा की।

बैठक में तय हुआ कि कॉन्फ्रेंस के लिए प्रचार सामग्री प्रदेश का सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग तैयार करवाएगा। कॉन्फ्रेंस के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम कला एवं संस्कृति कार्य विभाग संभालेगा।

मेहमानों के लिए भोजन और जलपान की व्यवस्था हरियाणा का आतिथ्य विभाग करेगा। यातायात और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान पार्किंग की व्यवस्था चंडीगढ़ प्रशासन करेगा। पीठासीन अधिकारियों और उनके परिजनों के भ्रमण कार्यक्रम हरियाणा और यूटी के पर्यटन विभाग मिलकर करेंगे। मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था भी चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से की जा रही है।  

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के नॉर्थ जोन के विशिष्ट  सम्मेलन में हरियाणा को देश के प्रमुख पीठासीन अधिकारियों का स्वागत करने का अवसर मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन लोकतंत्र के बुनियादी मूल्यों को समर्पित रहने वाला है। इसलिए कम से कम संसाधनों का प्रयोग करते हुए समुचित व्यवस्थाएं बनानी है।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के  महानिदेशक केएम पांडुरंग, आतिथ्य विभाग के निदेशक एवं सरकार की ओर से कॉन्फ्रेंस के नोडल अधिकारी मुकुल कुमार, हरियाणा पर्यटन विभाग के निदेशक पार्थ गुप्ता, अतिरिक्त निदेशक ममता शर्मा, चंडीगढ़ पर्यटन विभाग की निदेशक राधिका सिंह, यूटी चंडीगढ़ के डीसी निशांत यादव, विधान सभा सचिव राजीव प्रसाद, विस अध्यक्ष के सलाहकार राम नारायण यादव तथा हरियाणा विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!