डा. अर्चना गुप्ता ने माता से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की
महिलाओं और युवाओं को राजनीति में आगे लाने पर रहेगा विशेष फोकस: डा. अर्चना गुप्ता
भाजपा कार्यकर्ताओं ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर डा. अर्चना गुप्ता का किया जोरदार स्वागत
महिलाएं समाज की शक्ति, संस्कार और नेतृत्व का सशक्त माध्यम है: डा. अर्चना गुप्ता

चंडीगढ़, 29 मई। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता शुक्रवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने ऐतिहासिक शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में माथा टेककर माता के दर्शन किए। मंदिर के पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने विधिवत पूजा कराई। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने माता रानी से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। इससे पहले मंदिर परिसर में कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष सरदार तेजिंदर सिंह (गोल्डी) ने कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. अर्चना गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने महिला कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य फोकस बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करना रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण भाव से पार्टी लगातार हर चुनाव जीत रही है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि उनकी प्राथमिकता युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग को राजनीति एवं संगठन से जोड़ने की रहेगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति, संस्कार और नेतृत्व का सशक्त माध्यम हैं तथा आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता से देश को नई दिशा दे रही हैं।
इस मौके पर प्रदेश सचिव राहुल राणा, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, जिला जिला महामंत्री रमेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनु माल्यान, मीडिया प्रभारी ललित माटा सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने तिलक लगाकर किया डा. अर्चना गुप्ता का स्वागत

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कुरूक्षेत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी से भी मुलाकात की। सुमन सैनी ने डा. अर्चना गुप्ता का तिलक लगातार स्वागत किया और नए दायित्व की शुभकामनाएं दी।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार और सुसंस्कृत परिवार है। उन्होंने कहा कि हमारे रिश्ते केवल सांगठनिक दायित्वों तक सीमित नहीं होते, बल्कि पारिवारिक स्नेह और संस्कारों की मजबूत डोर से बंधे होते हैं। माँ भारती की सेवा के इस पथ पर मिल रहा स्नेह और आशीर्वाद मेरी सबसे सबसे बड़ी ऊर्जा है।








