स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का 13-14 मई को गुरुग्राम दौरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटौदी में शपथ ग्रहण समारोह में होंगी शामिल, गुरुग्राम में स्वास्थ्य सुविधाओं का करेंगी उद्घाटन

गुरुग्राम, 12 मई। हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव 13 एवं 14 मई को दो दिवसीय गुरुग्राम दौरे पर रहेंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री 13 मई को सुबह 9:30 बजे पटौदी मार्केट कमेटी में आयोजित चेयरमैन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगी।

दौरा कार्यक्रम के तहत 14 मई को स्वास्थ्य मंत्री सुबह 9 बजे गुरुग्राम स्थित पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) रेस्ट हाउस ऑडिटोरियम में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!