कांग्रेस की कर्मठ एवं समर्पित नेत्री सुधा भारद्वाज को पंचकूला मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई — राव नरेंद्र सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा पंचकूला नगर निगम चुनाव में मेयर पद हेतु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ सदस्या एवं हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सुधा भारद्वाज को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राव नरेंद्र सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि सुधा भारद्वाज कांग्रेस की जुझारू, कर्मठ एवं समर्पित नेत्री हैं, जिन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने हरियाणा महिला कांग्रेस की कमान भी बेहद कुशलता और जिम्मेदारी के साथ संभाली तथा अपने कार्यकाल में संगठन हित में अनेक सराहनीय कार्य किए।

उन्होंने कहा कि सुधा भारद्वाज ने हर स्तर पर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य किया है। वहीं उनके पति श्री संजीव भारद्वाज भी प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में संगठन की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। भारद्वाज दंपति का कांग्रेस के प्रति समर्पण, निष्ठा और संघर्षशील भावना सदैव प्रेरणादायक रही है।

राव नरेंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि सुधा भारद्वाज इस चुनाव को पूरे जोश, उत्साह और दमखम के साथ लड़ेंगी तथा जनता के आशीर्वाद से विजय प्राप्त कर पंचकूला मेयर की सीट कांग्रेस की झोली में डालेंगी। उन्होंने कहा कि पंचकूला की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस के नेतृत्व में शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!