सफाई और सड़क सुधार पर सरकार की सख्ती, सभी निकायों को तेजी लाने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूएलबी आयुक्त व सचिव अशोक कुमार मीणा की वर्चुअल बैठक—गुरुग्राम सहित प्रदेशभर में रोड, स्वच्छता और वेस्ट मैनेजमेंट पर जोर

गुरुग्राम, 19 अप्रैल। शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा के आयुक्त व सचिव अशोक कुमार मीणा ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से हरियाणा के सभी नगर निगमों, परिषदों व पालिकाओं के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई और सड़क दुरुस्तीकरण सरकार की उच्च प्राथमिकताएं हैं। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के साथ ही सड़क सुधारीकरण कार्य में तेजी लाएं।

वर्चुअल बैठक में नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया व अन्य अधिकारियों ने यूएलबी आयुक्त व सचिव को गुरुग्राम में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम, नगर परिषद सोहना व पटौदी जटौली मंडी तथा नगर पालिका फर्रूखनगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था व सड़क सुधारीकरण को उच्च प्राथमिकता पर रखकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि म्हारी सड़क पोर्टल और सीएचएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के लक्ष्यों के तहत सड़कों को बेहतर करने का कार्य किया जा रहा है।

बैठक में स्मार्ट रोड बनाने, पार्किंग प्रबंधन, सेंट्रल वर्ज व पाथवेज ग्रीनिंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय में आयोजित बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त अंकिता चौधरी, यश जालुका व रविन्द्र यादव, चीफ इंजीनियर विजय ढाका सहित कार्यकारी अभियंता व अन्य अधिकारीगण शामिल रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!