सिस्टम द्वारा मारे गए पेड़ो का किया दाह संस्कार : जयहिंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मारे गए पेड़ो की आत्मा भटकती रहेगी : जयहिंद

मुख्यमंत्री ओर पूर्व मुख्यमंत्री से जयहिंद की अपील, पेड़ काटने वालों पर दर्ज हो एफआईआर: जयहिंद

रोहतक 5 अप्रैल 2026 : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा हाल ही में शहर के सेक्टर 6 बाग में बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद ने एक अनोखा और भावनात्मक प्रदर्शन किया।

जयहिंद ने काटे गए पेड़ों को एक अर्थी पर रखकर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उनका दाह संस्कार किया। वहीं 2 मिनट का मौन रखकर पेड़ो की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की

जयहिंद ने पेड़ों का अंतिम संस्कार इंसान की तरह किया

नवीन जयहिंद अपने समर्थकों के साथ उस स्थान पर पहुंचे जहाँ पेड़ों की कटाई की गई थी। वहाँ उन्होंने टहनियों और लकड़ियों को सफेद कपड़े में लपेटकर एक शव की तरह अर्थी तैयार की।

जयहिंद समर्थकों ने दाह संस्कार से पहले मंत्रोच्चारण और नारेबाजी की

काटे गए पेड़ो के दाह संस्कार के दौरान गायत्री मंत्र का जाप किया गया और पर्यावरण के प्रति विभाग की असंवेदनशीलता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। समर्थकों ने “पेड़ काटने वालों का नाश हो” जैसे नारे लगाए। वहीं जयहिंद ने कहा कि काटे गए पेड़ो की आत्मा यही इसी बाग में भी घूमती रहेगी

जयहिंद ने HSVP विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल

जयहिंद ने HSVP विभाग पर आरोप लगाया कि विकास के नाम पर बिना किसी ठोस योजना के पुराने और हरे-भरे पेड़ों की बलि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार पर्यावरण बचाने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारी पेड़ों का कत्लेआम कर रहे हैं।

“ये सिर्फ लकड़ियाँ नहीं हैं, बल्कि ये जीवित प्राणी थे जिन्होंने हमें सालों तक ऑक्सीजन दी। विभाग ने जिस तरह बेरहमी से इन्हें काटा है, वह किसी हत्या से कम नहीं है। हमने आज इनका अंतिम संस्कार कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि समाज अब मूकदर्शक बनकर पर्यावरण का विनाश नहीं देखेगा।”

जयहिंद ने दी भविष्य की चेतावनी

जयहिंद ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई और पेड़ काटने वालो के खिलाफ FIR नहीं की गई और काटे गए पेड़ों के बदले नए पौधे नहीं रोपे गए, तो यह भविष्य में यह आंदोलन और भी उग्र रूप ले लेगा

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!