चंडीगढ़, 5 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 8 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में होगी।
बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के विकास कार्यों की समीक्षा और आगामी योजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।








