मिशन सुरक्षित गुरुग्राम के तहत खुले में घूमते 26 गौवंश पकड़े

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया विशेष अभियान, सभी पशुओं को सुरक्षित रूप से गौशालाओं एवं नंदीशालाओं में भेजा गया

गुरुग्राम, 24 नवंबर। शहर की सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को खुले में घूमने वाले पशुओं से मुक्त एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम द्वारा चलाया जा रहा ‘मिशन सुरक्षित गुरुग्राम’ लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को निगम की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर खुले में घूम रहे 26 गौवंश को पकड़ा। पकड़े गए सभी पशुओं को सुरक्षित रूप से गौशालाओं एवं नंदीशालाओं में पहुंचाया गया।

नगर निगम की टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में नियमित रूप से निगरानी कर रही हैं और खुले में घूमते पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई कर रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और बाजारों में पशुओं के कारण होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों को कम करना तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

निगमायुक्त डॉ. पंकज ने कहा कि मिशन सुरक्षित गुरुग्राम के तहत यह अभियान लगातार जारी रहेगा। संबंधित अधिकारियों एवं टीमों को नियमित रूप से कार्रवाई करने और अभियान की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने गौवंश को सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर खुला न छोड़ें तथा उनकी उचित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें। पशुओं को खुले में छोड़ने से आम नागरिकों के साथ-साथ स्वयं पशुओं की सुरक्षा भी प्रभावित होती है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें