कर्मवीर बौद्ध की जीत पर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने जताई खुशी, दी शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खड़गे-राहुल गांधी से मुलाकात, हरियाणा की राजनीति और संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 24 मार्च 2026। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा तथा कांग्रेस के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के प्रमुख गुरदीप सिंह सप्पल शामिल रहे।

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि खड़गे और राहुल गांधी ने कर्मवीर बौद्ध को राज्यसभा में जीत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

बैठक के दौरान हरियाणा की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती और प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही आने वाले समय में पार्टी को और सशक्त बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

कांग्रेस नेतृत्व ने विश्वास जताया कि कर्मवीर बौद्ध राज्यसभा में जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और हरियाणा के हितों की प्रभावी पैरवी करेंगे।

कर्मवीर बौद्ध की जीत को बताया ऐतिहासिक
शीर्ष नेतृत्व ने जताया पूरा भरोसा
हरियाणा के मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाने की अपेक्षा
संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन
Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!