गृह विभाग का आदेश जारी, गुरुग्राम, पंचकूला, कुरुक्षेत्र सहित कई जिलों में फेरबदल

गुरुग्राम, 23 मार्च। हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए HPS अधिकारियों के तबादलों और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, सुरिंदर सिंह (HPS) को DSP/सिवानी (भिवानी) नियुक्त किया गया है, जबकि अव्यान चौधरी को DSP/PHQ, पंचकूला भेजा गया है। इसी प्रकार सुरेश कुमार (HPS) को DSP/कुरुक्षेत्र तथा रोहताश कुमार को DSP/कैथल लगाया गया है।
कुरुक्षेत्र जिले में भी कई बदलाव किए गए हैं। रंधीर सिंह (HPS) को DSP/पिहोवा और निर्मल कुमार (HPS) को DSP/लाडवा नियुक्त किया गया है। वहीं जगजीत सिंह को DSP/अंबाला कैंट तथा दीपक सिंहला (HPS) को DSP/IT & BR, भोंडसी, गुरुग्राम में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा, जोगिंदर शर्मा (HPS) को ASF/खरखौदा (सोनीपत), जय भगवान (HPS) को DSP/टोहाना (फतेहाबाद) और शमशेर सिंह (HPS) को ACP/हांसी नियुक्त किया गया है।
आदेश के अंत में स्पष्ट किया गया है कि यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल (IAS) द्वारा जारी इस आदेश का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना बताया गया है।
➡️ कुल 11 HPS अधिकारियों के तबादले
➡️ कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, पंचकूला समेत कई जिलों में बदलाव
➡️ तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश
यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है।







