शहीदी दिवस पर जिला कांग्रेस का नमन, सोहना में क्रांतिकारियों को अर्पित श्रद्धासुमन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वर्धन यादव बोले— भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा

गुरुग्राम, 23 मार्च। शहीदी दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम (ग्रामीण) द्वारा सोहना स्थित शहीद भगत सिंह फव्वारा चौक पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों की प्रतिमाओं का दूध व जल से अभिषेक कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर का साहस, त्याग और देशभक्ति हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि इन क्रांतिकारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा।

उन्होंने कहा कि शहीद दिवस केवल श्रद्धांजलि का दिन नहीं, बल्कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा लेने का अवसर है। उनके बलिदान से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जो क्रांति की ज्वाला भड़की, वह देश की आजादी के बाद ही शांत हुई।

वर्धन यादव ने वर्तमान परिस्थितियों पर टिप्पणी करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति कर देश को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि आज आम व्यक्ति की आवाज दबाई जा रही है और लोकतांत्रिक मूल्यों को खतरा है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और आज भी वह शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख उपस्थित लोग
कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य पंकज भारद्वाज, वरिष्ठ नेता सतबीर पहलवान, महेश घोड़ारोप, कुलदीप गुर्जर, बीर सिंह खटाना, रज्जू चेयरमैन, मुकेश पवन चौधरी, हरिओम छोकर, इन्द्र यादव, संजय भारद्वाज, राकेश यादव, सुखीराम भारद्वाज, हरेंद्र सहरावत, राहुल जैलदार, वेद प्रकाश जनौला, अनिल गंडास, कैप्टेन शीशपाल, जकरिया सरपंच, तिलकराज खुराना, लवली अग्रवाल, अमर सरदार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!