सोशल मीडिया पर फैले गंद के खिलाफ जयहिंद ने शुरू की मुहिम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घंटा बजाओ 🔔 गंदा भगाओ मुहिम से जुड़े मिसकॉल करे 7027_822_822

सरकार सोशल मीडिया पर फैले गंद को नहीं रोक सकती तो कोठे के लाइसेंस दे दे : जयहिंद

हरियाणा पुलिस से बड़ी कोई गैंग नहीं : जयहिंद

रोहतक 23 मार्च : रोहतक में नवीन ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर किस तरह से गंद फैला हुआ है जो समाज के लिए घातक साबित होता जा रहा है जिसके दुष्प्रभाव से समाज की पीढ़ी भी गलत रास्ते कि तरफ जा रही है जयहिंद ने सोशल मीडिया पर फैलते जा रहे इसी गंद के खिलाफ एक नई मुहिम छेड़ने का ऐलान किया है

नवीन जयहिंद ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता, समाजिक संगठन , बुद्धिजीवी वकील और पत्रकारो द्वारा अपील करने पर ओर आने वाली पीढ़ी ओर बच्चों को इस दुष्प्रभाव से बचाने के लिए हमने घंटा बजाओ गंदा भगाओ मुहिम की शुरुवात मातारानी के नवरात्र ओर शहीदी दिवस पर की है जयहिंद ने घंटा बजाते हुए बताया कि इसके बजाने से भूत प्रेत भी भाग जाते है और मंदिर में भगवान भी जाग जाते है हमने कुंभकरण की तरह सो रही सरकार के साथ साथ पक्ष और विपक्ष के नेताओं को जगाने के लिए ये घंटा बजाया है, ताकि सरकार के साथ साथ पक्ष और विपक्ष के नेता नींद से जागे

जयहिंद ने बताया कि सोशल मीडिया पर इतना गंद फैला हुआ है जिसके कारण टटीरी जैसे गाने गाए जा रहे है खुलेआम एक दूसरे की जाति बिरादरी के साथ एक दूसरे की मां बहन को गाली दी जा रही है हमने इस गंद को फैलने से रोकने के लिए 7027822822 फोन न. जारी करते हुए इस गंद ओर गुंडागर्दी के खिलाफ लोगों से भी जुड़ने की अपील की है

जयहिंद ने मुख्यमंत्री सैनी से अपील करते हुए कहा कि सरकार समय रहते पहले ही कोई ऐसा नियम या कानून बनाए ताकि इस मुहिम की जरूरत ही ना पड़े लोग सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ गाली गलौच ना कर सके और खुलेआम गुंडागर्दी न करे और गंदे गाने ना बना सके और उन्हें खुलेआम सोशल मीडिया पर ना गा सके उन्होंने बताया कि अगर मुख्यमंत्री चाहे तो इस तरह का कोई कानून 24 घंटे में बनाया जा सकता है और अगर मुख्यमंत्री ऐसा कानून नहीं बनाते है तो विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा साहब आवाज उठाए तो मुख्यमंत्री सैनी साहब उनकी ओर पक्ष विपक्ष के सांसद विधायकों की आवाज सुनकर इस गंद के खिलाफ कानून बना सकते है

जयहिंद ने समाज के बुद्धिजीवी वर्ग ओर बड़े बड़े खिलाड़ी और बड़े बड़े सेलिब्रेटी , कलाकार और पत्रकारों से भी इस समाज में फैली हुई इस मुहिम में साथ देने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर नशे का प्रचार किया जा रहा है इस गंद का ज्यादा से ज्यादा विरोध किया जाए ताकि इसका दुष्परिणाम बच्चों पर ना पड़े

सरकार सोशल मीडिया पर फैले गंद को नहीं रोक सकती तो कोठे के लाइसेंस दे दे : जयहिंद

जयहिंद ने मुख्यमंत्री से सोशल मीडिया पर फैले हुए गंद ओर खुलेआम फैलाई जा रहे गुंडागर्दी को रोकने की मांग दोहराते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री सैनी साहब इस गंद को नहीं रोक सकते तो खुलेआम कोठे खुलवा दे ओर सबको इसके लाइसेंस दे दे ताकि ज्यादा से ज्यादा गंद फैलाया जा सके

हरियाणा पुलिस से बड़ी कोई गैंग नहीं : जयहिंद

जयहिंद ने हरियाणा पुलिस से भी अनुरोध किया कि सोशल मीडिया पर सैकड़ों गैंग बनी हुई है हरियाणा पुलिस में लगभग 70 हजार पुलिस कर्मचारी हैं पुलिस से बड़ी कोई गैंग नहीं है सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही इस खुलेआम गुंडागर्दी के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाई जाए और जनता के लिए कोई ऐसा फोन न. जारी किया जाए या हरियाणा पुलिस की कोई ऐसी विंग बनाई जाए जो इनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही कर सके

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!