ग्रामीणों से सीधा संवाद कर समस्याओं का होगा मौके पर समाधान, विभागीय प्रदर्शनी भी लगेगी
गुरुग्राम, 23 मार्च। जिला प्रशासन गुरुग्राम की ओर से बुधवार, 25 मार्च को जिला के पटौदी ब्लॉक के गांव खोड़ में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
सीटीएम सपना यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसी अजय कुमार रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों के साथ-साथ रात्रि ठहराव कार्यक्रम भी निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान किया जाएगा। साथ ही हरियाणा सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी देने के उद्देश्य से विभागीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।








