गुरुकमल में ‘मन की बात’ एवं बीएलए समीक्षा बैठक आयोजित, संगठन मजबूती पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मन की बात के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन सशक्त करने पर जोर

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के गुरुग्राम जिला कार्यालय ‘गुरुकमल’ में जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के प्रसारण एवं बीएलए 2 की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में “मन की बात” कार्यक्रम को जिले के सभी बूथों पर शत-प्रतिशत सुनने/देखने तथा उसे सरल पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि “मन की बात” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इसके उपरांत बीएलए 1 की समीक्षा बैठक में संगठनात्मक कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया। जिलाध्यक्ष ने आगामी चुनावों के मद्देनज़र बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि बीएलए 2 की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बैठक में प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ तथा संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय निर्माण संयोजक हरविंद कोहली, जिला उपाध्यक्ष जयवीर यादव, जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, “मन की बात” के जिला संयोजक अजय दुआ, गुरुग्राम विधानसभा के बीएलए 1 प्रवीण शर्मा, बादशाहपुर विधानसभा के बीएलए 1 भूपेंद्र यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!