हरियाणा विधानसभा में युवा संवाद का दूसरा चरण कल, पर्यावरण संरक्षण पर होगा मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से 85 से अधिक युवा होंगे शामिल; विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण करेंगे उद्घाटन सत्र को संबोधित

चंडीगढ़, 15 नवंबर। हरियाणा विधानसभा की ओर से मनाए जा रहे संविधान पखवाड़े के तहत सोमवार, 16 नवंबर को ‘हरियाणा युवा संवाद–2026’ का दूसरा चरण आयोजित होगा। सामाजिक संस्था राजधानी युवा संसद के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण संबोधित करेंगे।

संवाद का विषय ‘पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास : संवैधानिक दायित्व एवं सामूहिक कार्रवाई को आगे बढ़ाना’ निर्धारित किया गया है। युवा प्रतिभागी पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग और पर्यावरणीय शासन से जुड़ी समकालीन चुनौतियों पर अपने विचार रखेंगे।

कार्यक्रम में 85 से अधिक युवा प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनका चयन तीन चरणों की चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। ये प्रतिभागी हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आएंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें