विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की
थानेसर, संजीव कुमारी, 15 नवंबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की बहन छाया शाह और बहनोई प्रकाश ने रविवार को कुरुक्षेत्र स्थित शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में शीश नवाया। दोनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया तथा देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर शक्तिपीठ के पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने छाया शाह और प्रकाश को माता की लाल चुन्नी ओढ़ाकर तथा मां भद्रकाली का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री रवि बतान, जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, पूर्व विधायक उमा सुधा, देवीदयाल शर्मा, मंदिर के उपाध्यक्ष डॉ. एम.के. मौदगिल और आशीष दीक्षित सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।








