नई टीम को सौंपी गई जिम्मेदारी, समाज सेवा के कार्यों को मिलेगी नई गति
गुरुग्राम, 22 मार्च। भारत विकास परिषद की लालबहादुर शास्त्री शाखा द्वारा रविवार प्रातः सेक्टर-29 स्थित बीकानेरवाला में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य संरक्षक श्री बोधराज सीकरी एवं शाखा अध्यक्ष सतीश चावला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
सभा में प्रांतीय महासचिव (आगामी अध्यक्ष) श्री ऋषि अग्रवाल तथा जिला समन्वयक श्री विजय अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। प्रांतीय संगठन सचिव राजीव छाबड़ा (आगामी प्रांतीय महासचिव) के आग्रह पर मुख्य संरक्षक श्री बोधराज सीकरी ने आगामी सत्र के लिए नई टीम की औपचारिक घोषणा की।
घोषित पदाधिकारियों में श्री अजय भार्गव को अध्यक्ष, श्री मोहित वत्स को सचिव तथा श्री सुभाष सचदेवा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर संरक्षक श्री जगदीश बंसल, श्री सुरेश अग्रवाल, रमेश नरूला, ओम धमीजा, राजेश सचदेवा, अजय अग्रवाल, नवीन शर्मा, अरुण वर्मा, मदन, प्रदीप वाधवा, सुभाष खुराना, रोहित, संजय आहुजा और नितिन आर्या सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली, जिसमें चीना, विनु, आशिमा भार्गव, नीलम, कपिला, सोनिया और रचना बजाज शामिल रहीं।
सभा के अंत में संगठन के मूल मंत्र “सम्पर्क, सहयोग, संस्कार और सेवा” को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा के कार्यों को और गति देने का संकल्प लिया गया।









