गुरुग्राम में ‘चाय चौपाल’ में नारी शक्ति का सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं के आत्मविश्वास और क्षमता का संदेश*

गुरुग्राम, 22 मार्च- कलाग्राम संस्था द्वारा सेक्टर-29 स्थित ओपन एम्फीथिएटर में आयोजित ‘चाय चौपाल – वूमेन डे स्पेशल’ कार्यक्रम में नारी शक्ति को समर्पित शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से महिलाओं की ताकत, आत्मविश्वास और समाज में उनकी भूमिका को दर्शाया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्टांस डांस स्टूडियो द्वारा कलारीपयट्टू की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद प्रीति राजगरियाह ने भरतनाट्यम के जरिए महिला सशक्तिकरण को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। अनु रावल ने भी अपनी तकनीकी रूप से मजबूत प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया।

नज़्म कौर और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत भांगड़ा शो और वर्कशॉप ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। इसमें दर्शकों ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया, जिससे माहौल और भी जीवंत हो गया।

कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर शिखा गुप्ता ने कहा कि ऐसे मंच कला को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम का संचालन दिव्यांशी शेखावत और निक्की यादव ने किया।

आयोजन में प्रशासनिक सहयोग और जिला जनसंपर्क अधिकारी की सक्रिय भागीदारी रही। साथ ही, कालाग्राम समिति के सदस्य मोहन कांत, सीमा सेठ, मीनाक्षी पांडे और आकांक्षा अंशु (कल्चर मैनेजर) का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जिसमें संस्कृति, आत्मविश्वास और नारी सम्मान का संदेश दिया गया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!