चंडीगढ़, 11 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा रोहतक के गांव ककराना पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने असम में नियमित प्रशिक्षण के दौरान वायु सेना के विमान हादसे में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री ने शहीद के परिवारजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भाजपा हरियाणा परिवार सहित पूरा प्रदेश शहीद अनुज शर्मा के परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा की देशभक्ति, अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया और भगवान से प्रार्थना की कि शहीद अनुज की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली बुधवार को जींद जिले में भी आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर पहुंचे। यहां भी उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर उनके दुःख में सहभागी होते हुए संवेदना व्यक्त की और उनका ढांढ़स बंधाया।
श्री बड़ौली ने ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।






