राज्यसभा चुनाव 2026 से पहले ही 26 नेता निर्विरोध चुने गये सांसद – ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शरद पवार, रामदास आठवले, विनोद तावड़े जैसे दिग्गज चयनित – 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव – बिहार, ओडिशा, हरियाणा की 11 सीटों पर मुकाबला होना तय –

दिल्ली, 10 मार्च 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में 7 राज्यों के 26 उम्मीदवार बिना मुकाबले के ही निर्वाचित हो गए हैं। इनमें एनसीपी (शरद) प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

कुल 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए 40 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। अब 11 सीटों के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसके कारण बिहार, ओडिशा और हरियाणा में एक-एक सीट पर मुकाबला होगा।

अब 11 सीटों के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में –
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटों पर चुनाव 16 मार्च को होंगे।

इन चुनावों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

निर्विरोध निर्वाचित होने वाले नेताओं में विभिन्न दलों के उम्मीदवार शामिल हैं। कई राज्यों में विपक्षी दलों ने उम्मीदवार नहीं उतारे, जिसके कारण ये नेता बिना मतदान के ही राज्यसभा पहुंच गए। हालांकि बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मुकाबला होना तय है। इन राज्यों में अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में होने के कारण चुनाव कराया जाएगा।

महाराष्ट्र (7) –
शरद पवार (एनसीपी)
रामदास अठावले (आरपीआई – आठवले)
विनोद तावड़े (बीजेपी)
रामराव वडुकुटे (बीजेपी)
माया इवनाते (बीजेपी)
ज्योति वाघमारे (शिवसेना -शिंदे)
पार्थ पवार (एनसीपी)

तमिलनाडु (6) –
तिरुची शिवा (डीएमके)
जे कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन (डीएमके)
एम थंबीदुरई (एआईएडीएमके)
अनबुमणि रामदास (पीएमके)
एम क्रिस्टोफर तिलक (कांग्रेस)
एल के सुदीश (डीएमडीके)

पश्चिम बंगाल (5) –
राहुल सिन्हा (बीजेपी)
बाबुल सुप्रियो (टीएमसी)
पूर्व डीजीपी राजीव कुमार (टीएमसी)
वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी (टीएमसी)
कोएल मलिक (टीएमसी)

असम (3) –
जोगेन मोहन (भाजपा)
तेरोस गोवाला (भाजपा)
प्रमोद बोरो (यूपीपीएल)

तेलंगाना (2) –
अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस)
वेम नरेंद्र रेड्डी (कांग्रेस)

छत्तीसगढ़ (2) –
लक्ष्मी वर्मा (भाजपा)
फूलो देवी नेताम (कांग्रेस)

हिमाचल प्रदेश (1) –
अनुराग शर्मा (कांग्रेस)

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!