कार्यकर्ताओं को एआई टेक्नोलॉजी और बूथ प्रबंधन का भी प्रशिक्षण : बड़ौली
नायब सैनी सरकार के लिए जनसेवा सर्वोपरि : बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सोनीपत के भगवान विश्वकर्मा मंडल और महाराजा अग्रसेन मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

चंडीगढ़, 08 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रशिक्षण भारतीय जनता पार्टी की आत्मा है और अंत्योदय उसका मंत्र है। उन्होंने कहा यह एक सतत प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं में राष्ट्रवाद, सेवा भाव और वैचारिक प्रतिबद्धता को मजबूत करना है, जो भाजपा को अन्य दलों से अलग बनाती है। श्री बड़ौली ने रविवार को सोनीपत स्थित भगवान विश्वकर्मा मंडल और महाराजा अग्रसेन मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दोनों मंडल कार्यशालाओं में सोनीपत जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, जिला महामंत्री तरूण देवीदास, नीरज, नरेंद्र भारतीय सहित पदाधिकारी एवं भाजपा मंडल परिवार के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने इस दौरान प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की अपेक्षाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण को कार्यकर्ता निर्माण की निरंतर साधना बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन की मजबूती, जनसेवा, वैचारिक प्रतिबद्धता, और मूल्य आधारित राजनीति को बढ़ावा देना।

श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित होकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को आधार बनाकर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। श्री बड़ौली ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान पार्टी की विचारधारा, इतिहास, संगठनात्मक नेतृत्व क्षमता, जनसंवाद के साथ ही इंटरनेट मीडिया और एआई का प्रभावी ढंग से उपयोग करना सिखाया जाता है।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा में ज़मीनी कार्यकर्ता ही अपने परिश्रम से शीर्ष नेतृत्व तक पहुँचते हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद हमें सिखाता है कि राजनीति का केंद्र सत्ता नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति है। इसलिए यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं में समाज के प्रति संवेदनशीलता और दायित्व बोध जागृत करने का भी सशक्त माध्यम है।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास, कार्य पद्धति, भाजपा का बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धि और सोशल मीडिया जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। श्री बड़ौली ने कार्यशाला में भाजपा की राष्ट्र-प्रथम विचारधारा पर जोर दिया। उन्होंने वैचारिक मजबूती, संगठनात्मक अनुशासन और नेतृत्व के लिए निरंतर प्रशिक्षण पर बल दिया।मोहन ला
ल बड़ौली ने इस दौरान नायब सिंह सैनी सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नायब सैनी सरकार जनभावनाओं को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर विकसित राज्य बनने की राह तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे नायब सैनी सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।








