मेरे घर के सामने भाजपा का प्रदर्शन हमारे लिए प्रशंसा का संकेत : हुड्डा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कहा—रामलीला मैदान की महारैली में हरियाणा से पहुंचेगी सबसे अधिक भीड़, प्रदर्शन से और बढ़ेगा उत्साह

रोहतक, 31 अक्टूबर। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक नवंबर को रोहतक में अपने निवास के सामने भाजपा के प्रस्तावित मार्च और प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत करते हैं। उन्होंने दावा किया कि इस प्रदर्शन से दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में लोगों की भागीदारी घटने के बजाय और बढ़ेगी।

हुड्डा ने कहा कि महारैली में सबसे अधिक लोग हरियाणा से पहुंचेंगे। उनके अनुसार, भाजपा और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष को लगता है कि उनके निवास के सामने प्रदर्शन करने से रैली में आने वालों की संख्या कम हो जाएगी।

उन्होंने भाजपा के इस कदम पर तंज कसते हुए कहा, “उनका प्रदर्शन हमारे लिए प्रशंसा का संकेत है। अब रैली में पहले से डेढ़ गुना ज्यादा लोग पहुंचेंगे।”

हुड्डा ने दावा किया कि इस तरह के प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ेगा तथा हरियाणा से बड़ी संख्या में लोग महारैली में भाग लेने दिल्ली पहुंचेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें