चंडीगढ़ में 7 से 11 मार्च तक आयोजित होगा ‘इंडिया इंटरनेशनल डिस्प्यूट्स वीक 2026’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़ , 6 मार्च – पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के तत्वावधान में कल 7 से 11 मार्च 2026 तक चंडीगढ़ में प्रथम “इंडिया इंटरनेशनल डिस्प्यूट्स वीक 2026” का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश-विदेश के न्यायिक और कानूनी क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विशेषज्ञ भाग लेंगे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम में भारत के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सहित सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीश, विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश एवं न्यायाधीश शामिल होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य भारत में अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता और विवाद समाधान प्रणाली को मजबूत बनाना तथा इस क्षेत्र में संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 7 मार्च को शाम 5 बजे हयात रीजेंसी में आयोजित होगा। इस अवसर पर न्यायपालिका और कानूनी क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ व्यक्तित्व मौजूद रहेंगे।

इसके अगले दिन 8 मार्च को सुबह 7 बजे एक वॉकाथॉन का आयोजन किया जाएगा, जो सुखना लेक से ओपन हैंड मॉन्यूमेंट तक निकाली जाएगी। इसके बाद उच्च न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। वॉकाथॉन को भारत के मुख्य न्यायाधीश हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उसी दिन सेक्टर-35 स्थित जेडब्ल्यू मैरियट में सुबह 10 बजे विभिन्न विषयों पर पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि 9 मार्च को भी विभिन्न पैनल चर्चाएं होंगी , इनमें हाई कोर्ट में दोपहर बाद 4.15 बजे तथा ओपन हैंड मॉन्यूमेंट के पास शाम 6 बजे आयोजित होंगी।  इसी प्रकार , 10 मार्च को सुबह 9.30 बजे  सीआईआई सेक्टर 31 में भी पैनल चर्चा होगी।

कार्यक्रम का समापन 11 मार्च को पैनल चर्चा के बाद सेक्टर-43 स्थित चंडीगढ़ ज्यूडिशियल एकेडमी में आयोजित समापन समारोह के साथ होगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!