नवकल्प फाउंडेशन ने आर्य एडवांस चेरिटेबल फिजियोथैरेपी सेंटर को भेंट किए उपकरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं

गुरुग्राम। समाजसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवकल्प फाउंडेशन ने आर्य एडवांस चेरिटेबल फिजियोथैरेपी सेंटर को आवश्यक फिजियोथैरेपी उपकरण प्रदान किए। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को बेहतर और सुलभ उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सके।  

इस अवसर पर सेंटर के प्रधान नरेश कुमार शर्मा, प्रधान सुभाष आहूजा, कैशियर, इंचार्ज डॉ. मनीष पाहुजा एवं डॉ. सृष्टि उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने नवकल्प फाउंडेशन के इस सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए उपकरणों से मरीजों के उपचार की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा और अधिक संख्या में लोगों को लाभ मिल सकेगा।

नवकल्प फाउंडेशन की ओर से दीपांशु व अक्षिता आर्य ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सहयोग से सेंटर की सेवाएं और सुदृढ़ होंगी तथा जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने समाज के अन्य संगठनों और नागरिकों से भी अपील की कि वे आगे आकर जनसेवा के ऐसे प्रयासों में सहभागिता निभाएं, जिससे सामूहिक सहयोग से समाज को अधिक सशक्त और स्वस्थ बनाया जा सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें